मैनपुरी, अप्रैल 10 -- बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दाब के चलते मैनपुरी में भी मौसम बदल गया। आधी रात को आसमान में घटाएं छायी। गुरुवार की सुबह 4:30 बजे तेज हवाओं के साथ घटाएं बरस पड़ीं। एक घंटे तक लगभग झमाझम बारिश हुई। इसके बाद रिमझिम बारिश होती रही। पूरे जिले में गलियां, सड़कों पर पानी भर गया। लोगों को आवागमन में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। गुरुवार की सुबह पूरे जिले में एक साथ तेज बारिश शुरू हो गई। औंछा, किशनी इलाके में अधिक बारिश हुई। मैनपुरी शहर में निचली गलियां जलमग्न हो गई। बारिश थमने के एक घंटे बाद पानी सड़कों से निकल सका। मैनपुरी-कुरावली मार्ग पर पानी भर गया। कचहरी रोड, आगरा बाईपास रोड, नवीन मंडी में पानी भर गया। शहर के राजीव गांधी नगर, यदुवंशनगर, नगरिया की गलियों में पानी भर गया। जिससे आवागमन में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.