अररिया, अप्रैल 11 -- पलासी, ए.सं। प्रखंड क्षेत्र में आई तेज हवा व बारिश से खेतों में लगे गेंहू फसलों को व्यापक नुकसान पहुंचा है जबकि मक्का को फायदा पहुंचा है। बारिश से सड़कों पर जगह जगह जल जमाव की समस्या उत्पन्न हो गयी है। बुधवार सुबह से आई तेज हवा से खेत और खलिहानों में रखे गेहंू को नुकसान पहुंचा है। वहीं मक्का के फसल को फायदा पहुंचने क बात कही जा रही है। वहीं पेड़ों पर लगे आम का मंजर को भी नुकसान हुआ हैं। वही कई मुख्य सड़कों पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...