रुडकी, अक्टूबर 8 -- क्षेत्र में पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। खेतों में पकने को तैयार धान की फसल अब जमीन पर झुक गई है। इसके साथ ही कई जगह तो धान की पूरी फसल ही जमीन पर गिर चुकी है। जिन किसानों ने पशुओं के प्रयाप्त चारे की व्यवस्था करने को लेकर बरसीम और जवी आदि की बुवाई कर दी थी, वह भी खराब हो गई है। खेतों में पानी भरने से किसानों की चिंता और बढ़ गई है। अभी धान की फसल पकने के अंतिम दौर में थी और किसान इसकी कटाई की तैयारी में जुटे थे। गिरी हुई फसल अब पानी में सड़ने लगी है, जिससे उपज पर बुरा असर पड़ सकता है। कई किसानों का कहना है कि अगर मौसम नहीं ठीक हुआ तो फसल बर्बाद हो जाएगी। किसान रामपाल, जगदीश, और धर्मेंद्र ने बताया कि बारिश से खेतों में पानी भर गया है। गिरी हुई फसल को उठाना और काटना मुश्क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.