घाटशिला, अगस्त 25 -- घाटशिला। घाटशिला प्रखंड अंतर्गत काशिदा गांव की विधवा महिला रेणुबाला गोप का घर भारी बारिश के कारण शनिवार की रात ध्वस्त हो गया। इसके कारण वह खुले आसमान के नीचे रहने को विवश है। घटना की जानकारी मिलने पर जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू ने पीड़िता के घर का जायजा लिया। उन्होंने जिप सदस्य को बताया कि विगत रात दो बजे के लगभग मिट्टी का घर ध्वस्त हो गया उस समय वह सो रही थी। जोरदार आवाज के साथ नींद खुल गई। देखा मिट्टी की दीवार गिर गई है, साथ ही अन्य हिस्से में दरार आ गई हैं। इस घटना में वह बाल-बाल बच गई। जिप सदस्य ने पीड़िता को सांत्वना देते हुए हरसंभव सहयोग व मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...