संभल, फरवरी 4 -- सिंहपुरसानी। लगातार हो रही बारिश के कारण शाहबाद चीनी मिल से जुड़े गन्ना क्रय केंद्रों पर भारी अव्यवस्था देखने को मिल रही है। क्रय केंद्रों के आसपास कीचड़ फैलने से किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खेतों से गन्ना लेकर आने वाले ट्रैक्टर और बैलगाड़ियां कीचड़ में फंस रही हैं, जिससे गन्ना तौल में देरी हो रही है। किसानों का कहना है कि बारिश के कारण क्रय केंद्रों पर रास्ते पूरी तरह खराब हो गए हैं। गन्ना पिलट पर कीचड़ होने से गन्ने के साथ मिट्टी और कीचड़ भी मिल तक पहुंच रही है, जिससे मिल प्रशासन को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई किसानों को घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है, वहीं फिसलन के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। किसानों ने मांग की है कि क्रय केंद्रों पर तत्काल मिट्टी, ईंट या खड़ंजा डलव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.