लखनऊ, जून 24 -- तेज बारिश के कारण मंगलवार को राजधानी के कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। खंभे और तार टूटने, ब्रेकडाउन व अंडरग्राउंड केबल फाल्ट के कारण दुबग्गा, काकोरी, फैजुल्लागंज, कपूरथला, अहिबरनपुर समेत कई मोहल्लों में सप्लाई बाधित रही। इससे परेशान लोगों ने उपकेंद्र से लेकर टोल फ्री 1912 पर कॉल किया, लेकिन देर रात तक बड़े इलाके में अंधेरा छाया रहा। बिजली न आने से शाम को कई इलाकों में पानी नहीं आया। फैजुल्लागंज के गौरभीठ रोड के पास दोपहर 2:30 बजे खंभा गिर गया। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। आनन-फानन लोगों ने उपकेंद्र पर फोनकर बिजली बंद कराई। मौके पर पहुंचे बिजलीकर्मियों ने नया पोल लगाकर रात सवा नौ बजे सप्लाई चालू कर दी। बालाघाट उपकेंद्र के जनरैलगंज में एबीसी टूट गया। मेडिकल कॉलेज उपकेंद्र के छाछी कुआं में स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.