धनबाद, जुलाई 18 -- अलकडीहा, प्रतिनिधि। लोदना क्षेत्र की कुजामा कुम्हार बस्ती की रहने वाली जोशना देवी के मिट्टी का घर भारी बारिश के कारण गुरुवार की सुबह गिर गया। संयोग अच्छा था कि घर में कोई नहीं था। घटना की सूचना कुजामा कोलियरी प्रबंधन को दी गई है। प्रबंधन का कहना है कि वरीय अधिकारी को सूचित कर दिया गया है। जिस तरह का आदेश आएगा वैसा किया जाएगा। वहीं जोशना देवी का कहना था कि घर जर्जर हो गया था। लगातार भारी बारिश हो रही थी। घर गिरने की संभावना बनी हुई थी। इसके कारण बगल में एक घर में शरण लिए हुए थे। गुरुवार की सुबह जोरदार आवाज के साथ घर गिर गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.