गिरडीह, जुलाई 5 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। लगातार हो रही बारिश कई गरीबों के लिए आफत ला रही है। बारिश के कारण शुक्रवार को एक गरीब परिवार का मच्चा मकान ध्वस्त हो गया है। इसमें उसका परिवार बाल-बाल बच गया। घटना सदर प्रखंड अंतर्गत अकदोनीखुर्द पंचायत के गांधीनगर की है। यहां शुक्रवार को पिंकी देवी पति प्रकाश तुरी का कच्चा मकान बारिश के कारण ध्वस्त हो गया। गनीमत रही कि परिवारवाले बाल बाल बच गए। पिंकी देवी ने बताया कि उसके पति बाहर में मजदूरी करते है। वे अपने दो बच्चों के साथ मिट्टी के जर्जर मकान में रहती है। कहा कि इतनी आमदनी नहीं है कि वे खुद से घर बना सके। सरकार द्वारा अबुआ आवास दिया जा रहा है, पर इसका लाभ उसे नहीं मिल रहा है। इसके लिए उसने मुखिया से गुहार भी लगाई है। गांधीनगर निवासी व भाजपा नेता मनोज तुरी ने जिला प्रशासन से पिंकी देवी को पक्का मका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.