रांची, अक्टूबर 4 -- तोरपा, प्रतिनिधि। लगातार हो रही बारिश से शुक्रवार आधी रात को तोरपा खसुआटोली गांव निवासी सुखराम तोपनो व बुल तोपनो का कच्चा मकान गिर गया। घर गिर जाने से दोनों परिवार का आशियाना छिन गया। दोनों की आर्थिक स्थिति काफी दयनीय है। मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। मकान गिरने की सूचना पाकर प्रमुख रोहित सुरीन, मुखिया जोन तोपनो भुक्तभोगी से मिलने पहुंचें। जेसीबी की मदद से मलवा हटवाया गया। प्रमुख ने बीडीओ को फोन कर मामले की जानकारी दी। उन्होंने प्राथमिकता के आधार पर आवास दिलाने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.