फतेहपुर, अप्रैल 11 -- फतेहपुर। दोआबा में गुरुवार सुबह अचानक मौसम के बदलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं किसानों के माथे पर बल पड़ गए। तेज हवाओं संग बारिश से गेहूं की फसल भीग गई। वहीं हुसैनगंज और हसवां में ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। परेशान किसान फसल को तेजी से समेटने में जुट हैं। गुरुवार सुबह गरज व चमक के साथ बारिश और हवाएं चलने लगीं। जिससे खेतों में खड़ी किसानों की फसल जमींदोज हो गई। कई स्थानों पर खेतों में काटकर रखी जाने वाली फसल को भी नुकसान हुआ। बारिश होने के बाद किसान तेजी से कटी फसल को समेटने में लग गए। हसवां क्षेत्र में सुबह बारिश व ओलावृष्टि से काफी नुकसान हुआ। किसान बबलू ने बताया कि अभी गेहूं की फसल पूरी तरह से नहीं कटी है, जिस पर बारिश से अब एक सप्ताह तक फसल नहीं कट सकेगी। नौशाद ने बताया कि खेत में गेहूं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.