हाथरस, सितम्बर 6 -- हाथरस, हिन्दुस्तान संवाद। बीते कई दिनों से बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कभी दिन में तो कभी रात में बारिश जारी है। इसका खामियाजा शहरवासियों को भुगतना पड़ रहा है। शुक्रवार की सुबह आसमान में बादल छाए। दोपहर व शाम में झमाझम बारिश हुई। बारिश के चलते कई स्थानों पर जलभराव हो गया। शहर ताल तलैया बन गया। मार्गो पर कीचड़ हो गई। इस कारण लोगों को गंतव्य की दूरी तय करने में मुशिकलों का सामना करना पड़ा। सितंबर माह की शुरुआत में बारिश की शुरुआत हुई। बारिश का क्रम हर रोज जारी है। लगातार चार दिन से हो रही बारिश से आमजन का जन जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। शुक्रवार की सुबह लोग जागे तो आसमान में बादल छाए हुए थे। दोपहर में एक बजे के करीब झमाझम बारिश हुई। इसके बाद शाम को चार बजे से फिर से बारिश की शुरुआत हो गई। बारिश के चलते म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.