बागेश्वर, अक्टूबर 8 -- जिले में बुधवार को मौसम पल-पल करवट बदलता रहा। सुबह हल्की वर्षा हुई, जबकि दिनभर रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी रहा। बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ और खेती समेट रहे किसानों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। पिंडारी और कफनी ग्लेशियर की ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात भी हुआ है, जिससे क्षेत्र में ठंड बढ़ गई है। ठंड से बचने के लिए लोगों ने गरम कपड़े निकाल लिए हैं। पिंडारी ग्लेशियर मोटर मार्ग पर भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। रजिया गधेरे के पास लगातार पत्थर गिरने से यातायात प्रभावित हो रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.