मुजफ्फर नगर, जून 29 -- तेज़ बारिश के दौरान मजदूर के कच्चे मकान की छत भर भराकर गिर गयी। इस दौरान घर मे सो रहे बच्चों को बचाने के प्रयास मे महिला घायल हो गयी। मजदूर ने प्रशासन से मकान को बनवाने की गुहार लगाई है। भोपा गांव मे रविवार की सुबह सवेरे तेज़ बारिश हो रही थी। मजदूर राहुल उसकी पत्नी डोली, माता जसविंद्रा देवी बरामदे मे थे। पांच वर्षीय अर्णव कमरे मे सो रहा था। डोली को कमरे से मिट्टी के गिरने की आवाज सुनाई पड़ी। डोली कमरे की ओर दौड़ी और तुरंत ही वहां सो रहे अर्णव को गोद में उठाया तभी कमरे की छत भरभरा कर गिर गयी। अर्णव को बचाने के प्रयास में डोली घायल हो गयी। डोली को उपचार के लिए चिकित्सक के पास ले जाया गया। वहीं छत के मलबे मे दबकर कमरे मे रखा फर्नीचर, कपड़े, खाद्य सामग्री खराब हो गया। ग्रामीणों ने सामूहिक प्रयास कर छत के मलबे को हटाया किन्तु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.