कानपुर, जनवरी 28 -- तेज बारिश से मंगलवार रात एचटी लाइन में आए फाल्ट से रसूलाबाद कस्बे की बिजली आपूर्ति पांच घंटे तक ठप रही। वहीं लोहिया नगर वार्ड में लगा पोल गिरने से बड़ा हादसा टल गया। वहीं झींझक 33 केवीए बिजली घर में फाल्ट से 11 घंटे आपूर्ति बंद रही। मंगलवार रात को जिले में तेज बारिश हुई। बिल्हौर से रसूलाबाद आने वाली एचटी लाइन में फाल्ट आने से कस्बे की आपूर्ति ठप हो गई। बुधवार सुबह उपभोक्ताओं की सूचना पर विभागीय कर्मी फाल्ट खोजने में जुट गए। फाल्ट खोजने से पहले ही लोहिया नगर वार्ड में लगा एक पोल अचानक गिर गया। इससे बड़ा हादसा टल गया। बुधवार दिन में भी करीब पांच घंटे आपूर्ति ठप हुई रही। इससे घरों में पेयजल का संकट खड़ा हो गया। कस्बे की बिजली फाल्ट मरम्मत के बाद बहाल कर दी गई। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में पूरी रात बिजली नहीं आई। मंगलवार देर शा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.