पौड़ी, अगस्त 4 -- सावन के सोमवार को शहर के शिवालयों में बारिश के बावजूद सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। इस दौरान श्रद्धालुओं ने शिवालयों पर जल चढ़ाकर पूजा-अर्चना की। सोमवार को शहर के क्यूंकालेश्वर, लक्ष्मीनारायण मंदिर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। बारिश के बावजूद दिनभर शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। कल्जीखाल के थानेश्वर, गगवाडस्यू घाटी के देवलेश्वर मंदिर में भी सुबह से श्रद्धालुओं का आना जाना लगा रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.