बलरामपुर, नवम्बर 1 -- उतरौला, संवाददाता। क्षेत्र में दो दिनों से हो रही बिन मौसम बरसात से जहां जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। वहीं खेतों में कटी पड़ी धान की फसल को बारिश से काफी नुकसान पहुंचा है। भीगी फसल के सड़ने की आशंका किसानों को सता रही है। वहीं अधिकतर खेतों में पानी भर जाने से धान की कटाई रुकी हुई है। अक्टूबर के अंत में बे मौशम हुई बरसात किसानों के लिए आफत साबित हो रही है। पहले से मंहगाई की मार झेल रहे किसानों को अब अपनी फसल के बर्बाद होने की चिंता सता रही है। किसान राधेश्याम, देवेन्द्र कुमार, लल्लन वर्मा, महेश प्रसाद, राम शब्द साहू व कल्लू साहू ने बताया खेतों में इस समय धान फसल पूरी तरह पक कर तैयार है। खेतों में कटी पड़ी धान फसल पूरी तरह पानी में डूब गई है, जिससे उसके दाने बेकार होते जा रहे हैं। शेष राम मौर्य ने बताया कि एक एकड़ धान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.