कौशाम्बी, सितम्बर 19 -- सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत दारानगर कड़ा धाम के वार्ड एक तिलकनगर में गुरुवार रात तेज बारिश के कारण एक घर भरभराकर गिर गया। हादसे में बुजुर्ग दंपती व उसकी नातिन बाल-बाल बची। इस दौरान मलवे में दबकर गृहस्थी का सामान नष्ट हो गया। नगर के तिलकनगर निवासी बुजुर्ग ऊषा देवी पत्नी अशोक कुमार पांडेय का घर कच्चा था। गुरुवार की रात बारिश के चलते मकान भरभरा कर गिर गया। आधी रात को बल्ली और मिट्टी गिरने लगी तो परिवार में हड़कंप मच गया। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। गनीमत रही कि मकान गिरते समय एक तिरछी बल्ली सहारा बन गई, जिससे ऊषा देवी, उनके पति अशोक कुमार और उनकी 22 वर्षीय नातिन प्रियंका बाल-बाल बच गई। घटना के बाद परिवार बेहद दहशत और दुख में है। शुक्रवार की सुबह बुजुर्ग दंपति अपने गिरे हुए मकान के मलबे में दबे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.