शाहजहांपुर, जनवरी 29 -- सर्दी में बिजली का हाल बुरा है। दिन में बिजली कटौती से लोग परेशान हो गए, शाम तक बिजली न आने पर लोग पानी को तरस गए, इन्वर्टर डाउन हो गए घरों में बिजली गुल हो गई। मोमबत्ती जलाकर रोशनी की व्यवस्था की गई। बुधवार को सुबह साढ़े नौ बजे के बाद नगर में बिल वसूली के लिए शटडाउन कर दिया गया। शाम पांच बजे के बाद जैसे बिजली आई उसी दौरान 33केवी लाइन ब्रेकडाउन हो गई। पूरे दिन बिजली गुल रहने से टंकी में पानी खत्म हो गया। इसी तरह नगर के आवास विकास को दी जाने वाली 33 केवी लाइन ब्रेकडाउन होने से जमौर की बिजली सप्लाई बंद हाे गयी, इस दौरान बिजली लाइन का मेगर कराया गया। वहीं कटरा ग्रामीण विद्युत उपकेंद्र के लाइन में खराबी आने से बिजली सप्लाई बंद रही। इसी तरह नगर के ककरा कलां, अबदुल्लागंज सहित कई विद्युत उपकेंद्रो में लोकल फाल्ट बने रहे। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.