मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 5 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। तेज हवा के साथ शनिवार तड़के से शुरू मूसलाधार बारिश में नगर निगम की तैयारी के दावे की हवा निकल गई। शहर के बड़े हिस्से में सड़कें डूब गईं। दुकानों से लेकर घरों तक में बारिश का पानी प्रवेश कर गया। मानसून पूर्व नाला उड़ाही अभियान के दावे भी बारिश में बह गए। मेन रोड से गलियां तक डूबीं होने से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुहाल हो गया। स्टेशन रोड, इमलीचट्टी रोड, धर्मशाला चौक, कच्ची सराय रोड, आमगोला रोड समेत कई प्रमुख सड़कें जलमग्न हो गई। मुख्य सड़कों पर वाहनों की बात छोड़िए, पैदल चलना भी मुश्किल हो गया। इसके पीछे तीन अहम कारण सामने आए। नाला जाम, पानी की धीमी निकासी और नाले का अभाव। 18 मोहल्लों के 700 घरों में घुसा पानी शहर के 18 मोहल्लों के करीब 700 घरों में बारिश और नाले का पानी प्रवेश कर गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.