अमरोहा, अगस्त 4 -- बरसात के दौरान मकान का पक्का बरामदा भर-भराकर गिर गया। गृह स्वामी व उसकी पत्नी तथा तीन बच्चे मलबे में दब गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को मलबे से निकालकर निजी अस्पताल में भर्ती भर्ती कराया। राजस्व विभाग ने क्षति का आंकलन किया है। जानकारी के मुताबिक आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव निरयावली भूड़ में शनिवार देर रात तेज बारिश के दौरान नन्हेपाल के मकान का बरामदा गिर गया। इस दौरान नन्हेपाल, उनकी पत्नी पिंकी, बेटी अनाया और बेटे विनिकेत व छोटू बरामदे में सोए हुए थे। पांचों लोग मलबे में दब गए। मकान गिरने की आवाज सुनकर आसपास के घरों के लोग मौके की ओर दौड़े और घायलों को मलबे से बाहर निकलकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जाता है कि नन्हेपाल व बच्चों को हल्की चोट आई हैं जबकि, पत्नी पिंकी गंभीर घायल हुई है। उसे बेहतर उपचार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.