पीलीभीत, अगस्त 29 -- पीलीभीत। करीब 36 लाख की लागत से बारिश में बनाया जा रहा नगर पालिका का नाला भरभरा कर गिर गया। नाला गिरने से इसकी गुणवत्ता और मानसून सत्र में किए जा रहे निर्माण से तमाम सवाल उठे हैं। नाला गिरने के फोटो ग्राफ्स क्षेत्रीय लोगों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर नाराजगी जाहिर की है। यही नहीं लापरवाही को छिपाने के लिए बारिश में ही निर्माण फर्म ने एक बार फिर से मरम्मत कार्य शुरू करा दिया। बात डीएम ज्ञानेंद्र सिंह तक पहुंच गई है। शहर में सिविल लाइंस चौकी बनकटी रोड पर पीलीभीत टाइगर रिजर्व मुख्यालय के आगे नगर पालिका द्वारा नाला बनवाया जा रहा है। रेलवे क्रासिंग से पहले ही सिविल लाइंस के अंतर्गत गीता कॉलोनी के पास बन रहे नाले का काम दो माह से चल रहा है। बताया गया है कि सिविल लाइंस से पुलिस चौकी तक नाला बनाया जा रहा था। गुरुवार को सुबह के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.