अलीगढ़, फरवरी 20 -- फोटो, - भोर होते ही झमाझम बरसने लगे बादल - मौसम में ठंडक से तापमान में गिरावट फरवरी का महीना खत्म होने को है, लेकिन मौसम लगातार करवट बदल रहा है। गुरुवार सुबह मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। भोर होते ही आसमान में काले बादल घिर आए और कुछ ही देर में झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब 15 मिनट तक हुई बारिश से मौसम में ठंडक बढ़ गई, जिससे अधिकतम तापमान में तीन डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। ठंडी हवाओं ने फिर सर्दी का अहसास करा दिया। सुबह करीब साढ़े पांच बजे से बादल घिरने लगे थे और देखते ही देखते बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ तेज हवा भी चलती रही, जिससे दिनभर वातावरण में नमी बनी रही। सुबह आठ बजे तक हल्की धूप निकली। लेकिन इसमें ज्यादा तपिश महसूस नहीं हुई। दोपहर तक हवाओं का सिलसिला जारी रहा और रात में भी मौसम ठंडा बना रहा। गुरुवार को अधिकत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.