जहानाबाद, जून 21 -- अरवल, निज संवाददाता। बारिश के दौरान शुक्रवार की देर रात दीवाल गिरने से एक वृद्ध की मौत हो गयी। सदर प्रखंड के रामपुर चौरम थाना क्षेत्र के सुखी बीघा गांव निवासी 80 वर्षीय बच्चू सिंह अपने दालान पर सो रहे थे इसी क्रम में उनके उपर मिट्टी की दीवाल गिर गयी। दीवाल गिरने की आवाज पर गांव के लोगों ने मिट्टी हटाकर किसी तरह से बाहर निकाला और गंभीर रूप से जख्मी हालत में बच्चू सिंह को सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के क्रम में बच्चू सिंह ने दम तोड़ दिया। बाद में इसकी सूचना रामपुर चौरम थानाध्यक्ष को सूचना दी गयी। पुलिस टीम की देखरेख में सदर अस्पताल के चिकित्सक के द्वारा मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक महानंद सिंह सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे एवं मृतक के परिजन से पूरी घटना के बारे ...