कौशाम्बी, अगस्त 4 -- सावन माह के अंतिम सोमवार को कड़ा ब्लॉक के दौलतपुर गांव से सैकड़ों कांवरियों का जत्था अफजलपुर सातों गांव शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए पहुंचा। गंगा में स्नान करने के बाद कांवरिये जल चढ़ाने के लिए गाजे बाजे व डीजे के धुन पर नाचते-गाते मंदिर पहुंचे। इस दौरान प्रधान संघ अध्यक्ष कड़ा अनिल शर्मा ने कांवरियों पर पुष्प वर्षा की। दौलतपुर कसार गांव के कांवरिया गंगा में स्नान करने के बाद डीजे की धुन पर भगवा भेष में बोल बम का जयकारा लगाते हुए शिवालय के लिए रवाना हुए। कांवर में गंगाजल भरकर पहुंचे कांवरियों ने शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ की पूजा आराधना कर जलाभिषेक किया। इसके बाद भक्तों ने भोलेनाथ से घर परिवार की शांति, उन्नति एवं निरोगी काया की कामना की। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से कड़ा धाम पुलिस मुस्तैद नजर रही। कांवरियों को देख रास्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.