धनबाद, फरवरी 19 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता बारिश में जलजमाव वाले इलाके में राहत के लिए अभी से ही योजना बनाई जाएगी। नगर आयुक्त ने ऐसे स्थलों का चयन कर वहां जलजमाव से निदान के लिए योजना बनाने का निर्देश दिया है। मंगलवार को नगर आयुक्त की अध्यक्षता में अभियंत्रण शाखा की समीक्षात्मक बैठक हुई। बैठक में पिछले वर्ष, वैसे स्थल या क्षेत्र जहां जलजमाव से संबंधित समस्या उत्पन्न हुई थी, जैसे धैया, केंदुआ, श्यामा प्रसाद कॉलोनी के लिए योजना बनाई जाएगी। इन स्थलों पर जलजमाव की समस्या को समाप्त करने के लिए योजना तैयार करने का निर्देश संबंधित अभियंताओं को दिया गया। बारिश से पहले योजनाओं को धरातल में उतारना है। बैठक में मुख्य अभियंता, सभी सहायक नगर आयुक्त, कार्यपालक अभियंता, सभी सहायक अभियंता एवं सभी कनीय अभियंता उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.