कोडरमा, अक्टूबर 5 -- चंदवारा निज प्रतिनिधि। लगातार हो रही बारिश से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गई है। व्यापारिक गतिविधियां पूरी तरह ठप है। अधिक बारिश से एक ओर जहां धान की फसल को नुकसान हो रहा है, वहीं कई घरों को भी नुकसान पहुंच रहा है। प्रखंड के मदनगुंडी पंचायत निवासी पार्वती देवी (पति खेमलाल पंडित) का मिट्टी का घर लगातार हो रही बारिश से ध्वस्त हो गया,जिसके कारण पूरा परिवार बेघर हो गया है। मदनगुंडी के मुखिया रामदेव यादव, पंसस महेंद्र पंडित ने सीओ को आवेदन देकर मकान की क्षतिपूर्ति और रहने के लिए जल्द से जल्द प्रशासन से आवास देने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.