हाथरस, जनवरी 28 -- हाथरस। एक तो वैसे ही बिजली व्यवस्था भगवान भरोस हैं। कभी दिन मे कभी रात में बिजली गुल होना आम बात हो गई है। मंगलवार को दोपहर से शुरु हुई झमाझम बारिश के चलते शहर से देहात तक बिजली लाइनों में फॉल्ट हो गए। इस कारण लोगों को कई घंटे तक बिना बिजली के रहना पड़ा। बिना बिजली के लोग जरुरी कामकाज नहीं कर सके। लोगों को मुशिकलों का साामना करना पड़ा। विभागीय कर्मी फॉल्ट की समस्या को दूर करने में जुटे रहे। सर्दी बढ़ने के साथ बिजली सिस्टम ओवर लोड हो रहा है। इस कारण आए दिन बिजली लाइनों में फॉल्ट हो रहे हैं। इसका खामियांजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। मंगलवार की दोपहर से शुरू हुई बारिश का सिलसिला शाम तक रुक रुककर जारी रहा। बारिश के दौरान शहर के गिजरौली, नवीपुर कला, ओढ़पुरा, वाटरवर्क्स, कांशीराम टाउनशिप, प्रगतिपुरम सबस्टेशन आदि बिजलीघर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.