समस्तीपुर, अप्रैल 17 -- समस्तीपुर। वारिसनगर प्रखंड की सारी पंचायत के अधिकतर हिस्से नगर निगम में शामिल हो गए हैं। यहां की करीब 10 हजार की आबादी वाले इस क्षेत्र को निगम का वार्ड-11 बनाया गया। इनकी शिकायत है कि निगम में शामिल हुए दो साल हो गये लेकिन विकास के नाम पर कोई काम नहीं हुआ है। अच्छी सड़कें नहीं हैं। स्ट्रीट लाइट नहीं लगी है। रात में आने-जाने में दिक्कत होती है। नाले नहीं बने हैं। आम दिनों में भी सड़कों पर जलजमाव होता है। बारिश के दिनों में घरों से निकलना मुश्किल हो जाता है। इनकी पीड़ा है कि कई बार कहने के बाद भी निगम के अधिकारी व जनप्रतिनिधि इस पर ध्यान नहीं देते हैं। वारिसनगर प्रखंड की सारी पंचायत से कटकर नगर निगम समस्तीपुर का नया वार्ड 11 बना है। 10 हजार की आबादी यहां रहती है। इस वार्ड में करीब 15 मोहल्ले हैं। यहां के लोगों का दर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.