जौनपुर, अगस्त 9 -- खुटहन, हिन्दुस्तान संवाद। बीरी समसुद्दीनपुर गांव में शनिवार को बारिश के चलते एक कच्चा मकान गिर गया। मलबे में दबकर दंपति घायल हो गए। जिसका उपचार खेतासराय कस्बा स्थित एक निजी चिकित्सालय पर किया गया। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। गांव निवासी इद्रीश का कच्चा मकान शुक्रवार की रात हो रही बारिश में अचानक ढह गया। गृहस्वामी उसकी पत्नी उसी मकान में सोए हुए थे। संयोग अच्छा था कि दीवार का बड़ा हिस्सा बगल की दीवार पर लुढ़क गया। दोनों दीवारों के बीच खाली स्थान बच गया था। इसी के बीच दंपति सो रहे थे। जिससे उन्हें हल्की चोट आई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मलबा हटाकर दंपति को बाहर निकाला। उन्हें उपचार के लिए खेतासराय के एक निजी चिकित्सालय ले जाया गया। जहां उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...