हरिद्वार, अगस्त 4 -- हरिद्वार। धर्मनगरी में सोमवार को लोग बारिश से परेशान रहे। हालांकि बारिश के कारण दिन में लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। दोपहर को बारिश रुकने के बाद आसमान में बादल छाए रहे। इस दौरान शाम तक धूप नहीं निकली। वहीं बारिश और गर्मी से राहत के बीच सोमवार को अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट रिकॉर्ड हुई। आईआईटी कृषि मौसम वेधशाला के आंकड़ों के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। रविवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। तापमान में गिरावट के कारण दिन में गर्मी का अहसास कम रहा। शाम और रात के समय भी धर्मनगरी में गर्मी कम रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.