हाथरस, सितम्बर 2 -- हाथरस। बारिश में कहीं छत तो कहीं पर दीवार गिर रही हैं। पुराने व जर्जर मकानों की तो मानों बारिश में आफत आ गई है। हसायन के गांव नगला मान में मकान की छत गिर गई। वहीं लहरा में दीवार गिरने से महिला घायल हो गई। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जर्जर व पुराने मकान लगातार हो रही बारिश से गिर रहे हैं। हसायन क्षेत्र के गांव नगला मान निवासी राजू का मकान काफी पुराना है। सोमवार को रुक-रुक कर हुई बारिश में मकान की छत भरभरा कर गिर गई। गनीमत रही कि उस वक्त अंदर कोई नहीं था, अगर अंदर कोई होता तो जनहानि हो सकती थी। बताया जा रहा है कि मकान की छत गिरने से परिवार छत विहीन हो गया है। इसके अलावा मंगलवार की सुबह दूसरा हादसा कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव लहरा में हुआ। यहां पर मकान की दीवार भरभरा कर गिर गई। जिसके मलबे में ...