हाथरस, जुलाई 13 -- हाथरस। शनिवार की शाम को हुई झमाझम बारिश के दौरान शहर से देहात तक बिजली सिस्टम् के फ्यूज उड़ गए। 33 हजार केवीए व 11 हजार केवीए की लाइन में फॉल्ट के चलते शहर से देहात तक कई घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिना बिजली के लोगों को खासी मुशिकलों का सामना करना पड़ा। कामकाज प्रभावित हुआ। विभागीय कर्मी लाइनों में फॉल्ट की समस्या को दूर करने में जुटे रहे। बिजली विभाग ने बारिश से पहले बिजली सिस्टम को दुरुस्त करने के लिए खूब मरम्मत का काम कराया। अब बारिश की शुरुआत के साथ बिजली सिस्टम जबाब दे रहा है। इसका खामियांजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। शनिवार की शाम को हुई बारिश के दौरान शहर के नवीपुर कला, गिजरौली, ओढ़पुरा, प्रगतिपुरम, वाटरवर्क्स, कांशीराम टाउनशिप आदि सबस्टेशनों से निकलने वाले फीडरों की लाइनों में फॉल्ट हो गए। इस कारण दो स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.