पटना, जनवरी 30 -- बिहार में बादल और बारिश का असर लगभग खत्म हो गया है। पश्चिम चंपारण जिले में एक-दो जगहों पर हल्की बारिश होने के बाद मेघ कुछ खास प्रभाव नहीं डाल पाए। राज्य के न्यूनतम तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। शुक्रवार को राज्य का मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं, शनिवार से तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना है। ऐसे में फरवरी का महीना शुरू होते ही सर्दी का असर अब कम होगा और गर्मी बढ़ेगी। हालांकि, फरवरी के पहले सप्ताह में दक्षिण बिहार के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना है। पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने 30 जनवरी को उत्तर बिहार के कुछ जिलों में कोहरा का येलो अलर्ट जारी किया है। पूर्वी चंपारण (मोतिहारी), पश्चिम चंपारण (बेतिया), शिवहर, सीतामढ़ी और गोपालगंज जिले में शुक्रवार को घना कोहरा छाए रहने की आशंका है। हालांकि, इस दौ...