रामपुर, जुलाई 8 -- बारिश बाद मौसम साफ रहने से उमस बढ़ गई। ऐसे में गर्मी की वजह से लोग परेशान हैं। उमस भरी गर्मी में लोगों का हाल बेहाल है। मंगलवार को सुबह से ही धूप निकली है। ऐसे में वातावरण में उमस काफी बढ़ गई। अधिकतम तापमान भी सुबह में 10 बजे के करीब 33 डिग्री के आसपास बना हुआ है। ऐसे में लोग गर्मी में काफी परेशान दिखे। रेलवे और रोडवेज बस स्टैंड पर भी गर्मी में यात्रियों का हाल बेहाल रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...