रामपुर, जून 18 -- रामपुर। बारिश के बाद उमस ने लोगों को खूब परेशान किया। दिन भर आसमान में बादलों की आवाजाही रही मगर बारिश नहीं हुई। उमस भरी गर्मी में लोगों का हाल बेहाल हो गया। दिन का अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 35.2 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री के आसपास बना रहा। सोमवार को जिले भर में बारिश होने के बाद से मौसम बदला था। इस वजह से गर्मी से लोगों को राहत मिली थी। हालांकि रात में गर्मी रही और अगली सुबह मंगलवार को सुबह से ही उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया। दोपहर में आसमान में बादलों की आवाजाही तो हुई मगर बारिश नहीं हुई। इसीलिए पूरे दिन उमस भरी गर्मी के हालात बने रहे और लोग गर्मी में बेचैन दिखाई दिए। दिन में हवा 5.2 किमी प्रति घंटा से चली। मौसम विभाग के अनुसार मौसम इसी तरह से बना रहेगा। बुधवार को हल्की बूंदाबांदी के साथ बारिश होने की ...