प्रयागराज, अगस्त 24 -- प्रयागराज। प्रयागराज समेत देश के कई हिस्से में शुरू हुई बारिश से एकबार फिर गंगा के कछारी इलाकों में रहने वालों की चिंता बढ़ने वाली है। गंगा ने राहत का संकेत दिया है, लेकिन यमुना कछारी इलाकों में रहने वालों की तनाव बढ़ाएगी। यमुना और इसकी सहायक नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। यमुना और सहायक नदियों का जलस्तर बढ़ता रहा तो दो दिन बाद नैनी में यमुना का नया रूप देखने को मिलेगा। यमुना का जलस्तर इटावा, औरैया, हमीरपुर और बांदा के चिल्लाघाट में बढ़ने लगा है। हमीरपुर के सहिजना में यमुना की सहायक बेतवा में वृद्धि हो रही है। बांदा में केन का जलस्तर बढ़ रहा है। धौलपुर में चंबल का जलस्तर खतरे के निशान से एक मीटर ऊपर है। यमुना और इसकी सहायक नदियों में लगातार बढ़ रहा पानी प्रयागराज आएगा। गंगा और इसकी सहायक नदियों में बढ़ते पानी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.