प्रयागराज, जुलाई 8 -- प्रयागराज, संवाददाता। बारिश के बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान लगातार बढ़ रहा है। यदि यही स्थिति रही तो अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 19 दिन बाद मंगलवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले 19 जून को दिन का तापमान 37 डिग्री दर्ज किया गया था। मंगलवार को सुबह से चटख धूप हुई, जिससे तपिश और उमस बढ़ गई। यहां तक कि मौसम विभाग की बारिश की चेतावनी को भी पसीना छूटने लगा। हवा बंद होने से धूप का असर अधिक रहा और न्यूनतम तापमान भी बढ़ गया। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को भारी बारिश और शुक्रवार को गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। 12 और 13 जुलाई को बादल छाए रहेंगे लेकिन 14 जुलाई को बारिश हो सकती है। इस माह की शुरुआत झमाझम बारिश से हुई थी लेकिन दो दिन से जुलाई की गर्मी और उमस जून से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.