जौनपुर, जुलाई 10 -- खेतासराय। पर्याप्त बारिश न होने से धान की रोपाई को लेकर किसानों की चिंता बढ़ गई है। नर्सरी डाले महीने भर से अधिक समय होने पर रोग भी लगने का भय सता रहा है। अधिकतर किसान अभी धान की रोपाई नहीं कर पाए हैं। साधन संपन्न किसान धान की रोपाई किसी तरह कर लिए। लेकिन अधिकतर किसान धान की रोपाई नहीं कर पाए हैं। नहरों के भरोसे खेती करने वाले किसान भी प्रभावित हैं। शारदा सहायक नहरों में रोस्टर के अनुसार पानी दिया जा रहा है। सीधा गांव निवासी जयराम यादव और विजय बहादुर ने बताया कि इंजन चलाकर धान की रोपाई तो कर ली लेकिन नहर में पानी न आने से सिंचाई की जरूरत पड़ गई है। शारदा सहायक खंड के ठेकमा राजवाहा में पानी कम होने से खेतों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। प्रगतिशील किसान राजनाथ यादव बताते हैं कि बारिश न होने से अभी 75 फीसदी किसान धान की र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.