विकासनगर, सितम्बर 7 -- बारिश के कारण सब्जी फसलों को भारी नुकसान पहुंचने से सब्जी मंडियों में सब्जियों की आवक कम हो गई है। वहीं, मांग अधिक होने के चलते सब्जियों के दाम में तेजी से बढ़ोतरी हुई है और कीमतें लगभग 30 प्रतिशत बढ़ गई हैं। टमाटर से लेकर भिंडी, तोरी, लौकी, धनिया, पालक और बेलदार सब्जियां आम लोगों की पहुंच से बाहर हो गई हैं, जिससे लोग महंगाई की मार झेलने को मजबूर हैं। व्यापारियों का कहना है कि आवक कम होने से कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है जिसके कारण मंडी में खुदरा ग्राहक सब्जी लेने के लिए तैयार नहीं है। कृषि उत्पादन मंडी परिषद के थोक व्यापारी पंकज खुगशाल ने बताया कि इस समय मंडियों में सब्जियों की आवक बहुत कम हैं। बाजार भाव नहीं मिलने के कारण इस समय किसान और व्यापारी दोनों परेशान हैं। बताया कि इस समय विकासनगर मंडी में रोजाना तीन सौ से अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.