रिषिकेष, जनवरी 23 -- डोईवाला और आसपास के क्षेत्रों में हुई बारिश ने किसानों को बड़ी राहत दी है। लंबे समय से शुष्क मौसम के कारण फसलों पर मंडरा रहा खतरा काफी हद तक कम हो गया है। बारिश से जहां गेहूं की फसल में फैल रहे पीला रोग पर नियंत्रण की उम्मीद जगी है। वहीं आलू की फसल में झुलसा रोग और गन्ने में पनपने वाले कीट भी बारिश से काफी हद तक समाप्त होने की संभावना जताई जा रही है। शुक्रवार को डोईवाला क्षेत्र में सुबह से दोपहर तक रह-रहकर बारिश हुई। बारिश से जहां एक ओर कड़ाके की ठंड के कारण आम जनजीवन प्रभावित रहा और लोग घरों में दुबके रहे, वहीं दूसरी ओर इस बारिश ने किसानों के चेहरे पर मुस्कान ला दी है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, यह वर्षा गेहूं, आलू और चारे की फसलों के लिए 'संजीवनी' का काम करेगी। डोईवाला सहायक कृषि अधिकारी अजय टम्टा ने कहा कि प्राकृति...