गढ़वा, मार्च 21 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। मौसम का मिजाज गुरुवार रात से ही बदला रहा। सुबह नौ बजे तक जिला मुख्यालय सहित सुदूरवर्ती प्रखंडों में भी बूंदाबांदी हुई। उसके बाद धूप निकलने से राहत मिली। कुछ क्षेत्र में आसमान में धूप के साथ हल्का बादल रहा। मौसम का मिजाज बदलने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। बदले मौसम के बीच कहीं-कहीं हल्की ओलावृष्टि होने से किसानों की चिंता बढ़ गई। फसलों को हल्का नुकसान हुआ है। उधर मौसम विभाग ने शनिवार से लेकर अगले 25 मार्च तक तक बारिश का पूर्वानुमान बताया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 22 मार्च को 5.5 मिमी, 23 मार्च को चार, 24 मार्च को 0.1 और 25 मार्च को 1.2 मिमी बारिश का अनुमान लगाया गया है। किसानों को बदले मौसम के बीच ओलावृष्टि का डर सता रहा है। जिलांतर्गत रबी फसल में गेहूं के लक्ष्य का 95.6 प्रतिशत आच्छादन किया गया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.