मेरठ, अप्रैल 19 -- शुक्रवार देर शाम आई आंधी और बारिश में शहर भर में जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया। बारिश ने जहां गर्मी से राहत दी। वहीं तेज हवा और आंधी पूरे शहर की बिजली ले उड़ी। देहात क्षेत्र तक अंधेरे में डूब गया। देर शाम करीब आठ बजे मौसम ने एकाएक पलटी मारी। तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। पहले दौर में करीब 15 से 20 मिनट की बारिश ने गर्मी से राहत दिला दी। तेज हवाएं चली तो शहर से लेकर देहात तक की बिजली गुल हो गई। हालांकि कुछ इलाकों में तेज हवाएं और आंधी रूकने के बाद बिजली आपूर्ति चालू हो गई थी। रात में नौ बजे फिर से तेज आंधी चली और बिजली गुल हो गई। कई स्थानों पर पेड़ उखड़ गए और बिजली लाइन पर टहनियां गिरने से जगह फाल्ट हो गए। बूंदाबांदी और आंधी के बीच दुपहिया वाहन चालकों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.