फतेहपुर, अक्टूबर 31 -- फतेहपुर। मोंथा तूफान का असर चौथे दिन भी दोआबा में जारी रहा। चार दिनों से तेज हवा के साथ रुक-रुक बारिश हो रही है। गुरुवार को सुबह से दिनभर रिमझिम बारिश के साथ फुहारें पड़ती रहीं। शुक्रवार को भी रुक रुक कर पानी की फुहारे पड़ती रही हैं। तेज हवा भी चलती रही। इससे कुछ जगहों पर धान की पकी फसल खेत में गिर गई। जिससे किसानों को नुकसान हो रहा है। जिससे वह खासे परेशान हैं। गाजीपुर क्षेत्र के फरीदपुर टिकरी के अमित सिंह की माली हालत खराब है। आठ बीघे धान की फसल पर घर गृहस्थी की व्यवस्था निर्भर है। धान की फसल कट कर खेतों में पड़ी थी। अचानक शुरू हुई बारिश से खेतों में पानी भर गया। किसान परिवार समेत डूबी फसल को निकाल कर मेड़ में रखते हुए भाग्य संग प्रकृति को कोसता रहा। वहीं जिले भर में खेतों में पककर तैयार धान की फसल तेज हवा के चलते ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.