रुडकी, फरवरी 17 -- समय से पहले तापमान बढ़ने और तेज हवा चलने से फसलों में सिंचाई की आवश्यकता बढ़ने लगी है। अधिक तापमान के प्रभाव से फसलों को बचाने के लिए किसानों को फसलों की निरंतर सिंचाई करनी पड़ रही है। एकाएक तेजी के साथ बढ़ रहे तापमान और लंबे समय से अच्छी बारिश नहीं होने का असर फसलों पर पड़ने लगा है। बढ़ते तापमान के प्रभाव से अपनी फसलों को बचाने के लिए किसानों को फसलों की निरंतर सिंचाई करनी पड़ रही है। इससे किसानों का गन्ने की छिलाई करने के साथ-साथ फसलों की सिंचाई करने का एक काम और बढ़ गया है। किसानों का कहना है कि बारिश होने के बाद ही उन्हें राहत की सांस मिलेगी। इस समय गेहूं, गन्ने और सरसों के अलावा पशुओं के चारा आदि की फसलें खड़ी हैं। इन फसलों के पकने में अभी काफी समय बचा हुआ है। किसान जितेंद्र सिंह, रविंद्र कुमार ने बताया कि इस बार सर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.