कानपुर, फरवरी 4 -- कानपुर देहात। जनपद में मौसम बार-बार करवट बदल रहा है। एक दिन पहले हुई बारिश के बाद बुधवार को घने कोहरे व शीतलहर के साथ दिन का आगाज हुआ। इसके चलते सड़कों व हाई-वे पर वाहनों की ऱफ्तार धीमी रही। कड़ाके की सर्दी के चलते लोगों के साथ पशु-पक्षी भी बेहाल रहे। दिन में धूप निकलने व पारा सामान्य के करीब पहुंचने से लोगों को सर्दी से राहत मिली। इसके बाद भी ठंडी हवा राहगीरों को सर्दी का अहसस कराती रही। जनपद में मंगलवार को हुई बारिश के बाद शाम को कोहरे ने मौसम को अपने आगोश में ले लिया। रात में पारा सामान्य से सवा दो डिग्री ऊपर रहने के बाद भी शीतलहर से खुले आसमान में डेरा डाले पशु-पक्षी बेहाल रहे। बुधवार को भी घने कोहरे के साथ दिन शुरू हुआ। आसमान में कोहरे की चादर छाने से सड़कों व हाई-वे पर फर्राटा भरने वाले वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.