बरेली, सितम्बर 8 -- बारिश थमने और तापमान में हुए बदलाव के चलते बुखार, डायरिया के साथ ही त्वचा की बीमारियां भी हमलावर हो गई है। त्वचा संबंधी बीमारी के मरीज तेजी से बढ़ने लगे हैं। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 81 केंद्रों पर स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेले में त्वचा संबंधी परेशानी वाले मरीजों की संख्या अधिक रही। इसके साथ ही बुखार, डायरिया के मरीज भी बढ़ गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लगे स्वास्थ्य मेले में इस बार भी त्वचा की बीमारी में लगाए जाने वाले लोशन की कई केंद्रों पर किल्लत रही। मरीजों को एंटीबायोटिक दवा देकर वापस भेजा गया। बच्चों का कफ सिरप भी कई केंद्रों पर नहीं था। रविवार को जिले में आयोजित स्वास्थ्य मेले में करीब 4100 मरीजों का पंजीकरण हुआ। इसमें सबसे अधिक मरीज त्वचा की परेशानी वाले रहे। त्वचा संबंधी बीमारी...