गाजियाबाद। हिन्दुस्तान, मई 25 -- गाजियाबाद के लोनी में दिल्ली सहारनपुर रोड पर स्थित इंद्रापुरी एसीपी ऑफिस की रविवार तड़के रात तेज बारिश और तूफान के चलते छत गिर गई। इससे ऑफिस में सो रहे एक सब-इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार मिश्रा छत के मलबे में दब गए। अन्य पुलिसकर्मियों के पहुंचने पर घटना का पता चला। पुलिसकर्मियों ने उन्हें मलबे से निकल कर नाईपुरा स्थित संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने संबंधित अधिकारियों और परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। एसीपी अंकुर विहार अजय कुमार ने बताया कि 58 वर्षीय वीरेंद्र कुमार मिश्रा मूलरूप से इटावा के रहने वाले थे। ड्यूटी के बाद वह शनिवार रात को ऑफिस में ही सो गए थे। रात करीब 2:30 बजे तेज बारिश के चलते उनके ऑफिस के एक कमरे की छत गिर गई। छत गिरने से व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.