फतेहपुर, मई 24 -- फतेहपुर। दो दिन पूर्व गुरुवार की भोर पहर आए चक्रवाती तूफान के साथ बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहमत मिली थी। लेकिन शुक्रवार को सुबह से धूप निकलने के बाद उमस और गर्मी में फिर बढोत्तरी हुई। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि छिवलहा क्षेत्र में दूसरे दिन भी मूसलाधार बारिश हुई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री तो न्यूनतम पारा 29 डिग्री रिकार्ड किया गया। बीते बुधवार की आधी रात से पछुआ हवा के साथ चक्रवाती तूफान एवं बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया था। गर्मी से झुलस रहे लोगों को राहत मिली थी। इससे तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई। मौसम का मिजाज पिछले एक सप्ताह से रोजाना बदल रहा है। कभी बादलों की आवाजाही तो कभी तेज धूप से लोगों के पसीने छूट रहे हैं। शुक्रवार को धूप के साथ पछुआ हवा चल रही थी। लू का एहसास न...