विकासनगर, मार्च 15 -- पिछले कुछ साल से मौसम का मिजाज काफी तेजी से बदल रहा है। फरवरी की शुरुआत में बढ़ती गर्मी के बाद अब मार्च के दूसरे पखवाड़े में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश ने गेहूं किसानों के माथे से चिंता की लकीरों को हटा दिया है। दरअसल, पछुवादून, जौनसार बावर में शुक्रवार की रात हुई बारिश से किसानों को राहत मिली है, जो गेहूं की फसल के लिए एक वरदान की तरह है। ऐसे में कृषि विज्ञानियों का मानना है कि तापमान में असामयिक वृद्धि, जो 24 से 26 डिग्री के बीच थी, उसने चिंता पैदा कर दी थी, लेकिन बारिश से तापमान में कमी आई है। वहीं, इससे फसल की वृद्धि में मदद मिलेगी। विशेषज्ञों ने कहा कि बारिश से एक बार सिंचाई का काम बच गया है, जिससे किसानों को आर्थिक फायदा हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.