हरिद्वार, मई 22 -- पथरी क्षेत्र में बारिश के साथ चली तेज आंधी से फसलों को नुकसान पहुंचा है। हवा से कई जगह गन्ने की फसल जमीन पर बिछ गई। कृषि अधिकारी क्षेत्र में नुकसान का जायजा लेने में लगे हैं। बुधवार को देरशाम में आई तेज बारिश के साथ हवा ने गन्ने के साथ बागवानों को दस प्रतिशत का नुकसान पहुंचाया है। हवा के साथ गन्ने, आम, लीची, की फसल को भी नुकसान हुआ है। किसान रामबीर, मनोज चौहान, बलबीर सिंह, ग़ालिब हसन, राम किशोर, सुनील, राम स्वरूप, सुशील कुमार, मनोज सैनी, बबलू सैनी, स्याम शुन्दर, पाल सिंह, रामपाल का कहना है कि बारिश से फसल को फायदा हुआ लेकिन उसके साथ चली तेज आंधी ने फसलों को नुकसान पहुंचाया। कुछ फसल जमीन पर गिर गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.